ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230521 201245 केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी कल राजस्थान दौरे पर, बीकानेर आएंगे Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी कल 22 मई को एक दिवसीय दौरे पर राजस्थान आ रहे हैं। श्री गडकरी कल प्रातः 11 बजे हनुमानगढ़ में राजस्थान राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का शिलान्यास/राष्ट्र को समर्पण करेंगे।

केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी शाम 4.15 बजे टोल प्लाजा नौरंगदेसर जिला बीकानेर पहुंचेंगे तथा 4.20 बजे अमृतसर जामनगर एक्सप्रेसवे के मॉडल की प्रदर्शनी का दौरा करेंगे। वे 4.45 बजे अमृतसर जामनगर एक्सप्रेसवे का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। श्री गडकरी शाम 5.30 बजे टोल प्लाजा नौरंगदेसर (अमृतसर जामनगर एक्सप्रेसवे) बीकानेर में प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।


Share This News