ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230518 WA0178 संभागीय आयुक्त ने किया पान की दुकान और डेयरी बूथ का आकस्मिक निरीक्षण, चालान काटे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज़ बीकानेर। कोटपा एक्ट में बनाए चालान, समझाइश भी की। युवा पीढ़ी को नशे से बचाने व कोटपा एक्ट के प्रावधानों की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन ने गुरुवार को 20 अन्य अधिकारियों के साथ पीबीएम अस्पताल, गंगाशहर सहित शहर के अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पान की दुकानों, डेयरी बूथों और अन्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया और चालान काटे।संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन ने पीबीएम अस्पताल के सामने स्थित एक पान भंडार पर निरीक्षण करते हुए खुली सिगरेट की बिक्री करते पाया, साथ ही सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करते पाए जाने पर चालान बनाए। डॉ पवन ने पान विक्रेता से भविष्य में खुली सिगरेट ना बेचने तथा 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को तंबाकू उत्पाद ना देने के लिए भी समझाइश की। उन्होंने कहा कि सभी पान विक्रेता अपने यहां धूम्रपान के संबंध में वैधानिक चेतावनी का बोर्ड चस्पा करें। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर )पंकज शर्मा ने भी औचक निरीक्षण किये और 7 चालान बनाए।
कोटपा के जिला समन्वयक रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि संभागीय आयुक्त के निर्देश पर विभिन्न विभागों के राजपत्रित अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किए गए और लोगों को समझाइश करने के साथ गुरुवार को 19 चालान काटे गए।
उन्होंने बताया कि कोई भी आम व्यक्ति 94603-37566 पर कोटपा एक्ट के उल्लंघन के संबंध में शिकायत दर्ज करवा सकता है। मुखबिर का नाम गुप्त रखते हुए सूचना पर कार्यवाही की जाएगी।


Share This News