Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। आज केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को कानून एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सौंपे जाने पर बीकानेर बीजेपी कार्यालय में जश्न मनाया गया। नोखा विधायक बिहारी लाल बिश्नोई, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, शहर अध्यक्ष विजय आचार्य, बीजेपी नेता मोहन सुराणा, सत्यप्रकाश आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह ,अनिल शुक्ला सहित अनेक नेताओं ने मिठाई बांटकर बधाई दी। पार्टी कार्यालय में आज हुई प्रेस वार्ता में नोखा विधायक बिहारी लाल विश्नोई ने सत्तारूढ़ कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है। महंगाई राहत कैम्प के नाम पर करोड़ो रूपये पानी की तरह बहाए जा रहे है। इसके स्थान पर असहाय लोगों के लिए लाभप्रद योजना शुरू की जा सकती थी। वे बोले मुख्यमंत्री केवल गुमराह कर रहे हैं। प्रेस वार्ता में नोखा विधायक ने पानी की किल्लत, बिजली कटौती समेत अन्य मुद्दों को रखा तथा जैसलमेर में पाकिस्तान विस्थापितों पर अत्याचार की निंदा की।