ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220806 225049 1 विवाहिता ने थामा प्रेमी का हाथ, शादी के 12 साल, बेटियों को छोड़ा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। तेज़ी से बदलते सामाजिक परिवेश में राजस्थान के पाली शहर की एक विवाहिता को शादी के 12 वर्ष बीतने के बाद अपने मित्र से इस कदर मोहब्बत हो गई कि उसने अपने प्रेमी के साथ आगे का जीवन बिताने के लिए न सिर्फ अपने पति बल्कि अपनी तीन बेटियों को भी छोड़ दिया। घर छोड़ने के कुछ दिनों बाद अपने प्रेमी के साथ पुलिस थाने पहुंची विवाहिता ने अपने पति और बच्चों के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस को उसे दोस्त के साथ ही वापस भेजना पड़ा। यह मामला पाली शहर का है जहां रहने वाली 34 वर्षीय पद्मा(बदला हुआ नाम) की इंस्टाग्राम पर किशन (बदला हुआ नाम) से फ्रेंडशिप हुई। किशन के पद्मा की हर पोस्ट पर कमेंट और लगातार रिप्लाई करने पर दोनों की दोस्ती गहराती गई। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को अपने-अपने नंबर दे दिए और दोनों ही मोबाइल पर डेली घंटों एक-दूसरे से बातें करने लगे, जिसके बाद यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दोस्ती ने जब प्यार का रूप ले लिया। तो दोनों ने निर्णय लिया कि अब आगे की जिंदगी साथ ही गुजारेंगे। इसके बाद 14 अप्रैल को पद्मा अपने घर से यह कहकर निकल गई कि वह अस्पताल जा रही है और अस्पताल न जाकर किशन के पास चेन्नई पहुंच गई। खास बात यह रही कि इससे पहले किशन को यह पता चल चुका था कि पद्मा शादीशुदा है और उसके तीन लड़कियां भी हैं, इसके बावजूद दोनों ने आगे का जीवन साथ बिताने का निर्णय कर लिया।पफिर 3 मासूम बेटियों की 34 वर्षीय मां ने अपने इंस्टाग्राम  फ्रेंड का हाथ थामने में जरा भी देर नहीं लगाई और चेन्नई में उसके साथ रहने लगी। इसके बाद पति की शिकायत पर जब पुलिस विवाहिता को दस्तयाब कर चेन्नई से पाली लाई, तो उसने अपने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया।


Share This News