ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230516 WA0147 बीकानेर हवाई अड्डे का होगा विस्तार ? Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर हवाई अड्डे के विस्तार और विकास के लिए 24.75 हेक्ट.भूमि के संबंध मे आवश्यक आदेश जारी करने के लिये बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की सभी संस्थाओं व कार्यकारिणी की तरफ से राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया गया।
मंडल की विज्ञप्ति के अनुसार राजस्व विभाग द्वारा बीकानेर हवाई अड्डे के विस्तार और विकास के लिए 24.75 हेक्ट.भूमि निःशुल्क आवंटित करने के संबंध मे आवश्यक आदेश जारी किए गए है बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल इसके लिए लंबे समय से प्रयासरत थेजिले में हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए भूमि आवंटन के लिए उच्च स्तर पर सतत कार्यवाही की बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़ व पूर्व सचिव वेदप्रकाश अग्रवाल का प्रयास भी महत्वपूर्ण रहावहीं बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा इस संबंध में समय-समय पर आवश्यक पत्राचार किए गए इसी क्रम में राजस्व विभाग द्वारा जिला कलेक्टर को प्रेषित पत्र मे इस संबंध में आदेश जारी किए गए है
राजस्व विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के औद्योगिक विकास एवं भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है इसके अनुसार बीकानेर तहसील के नाल बड़ी गांव स्थित खसरा नंबर 822 रकबा 24.75 हेक्टेयर गै.मु. ओरण भूमि भारतीय विमानपतन प्राधिकरण को निःशुल्क उपलब्ध करवाए जाने हेतु उक्त भूमि के डायवर्जन के क्रम में पटवार मंडल कालासर के सवाईसर के खसरा नंबर 666 रकबा 72.87 हेक्टेयर किस्म बारानी-2 भूमि में से 24.75 हेक्टेयर भूमि की किस्म खारिज करते हुए राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 102 के तहत वन विभाग को निःशुल्क आवंटन किए जाने की राजकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस सहमति के अनुसार भूमि आवंटन निःशुल्क होगा और डायवर्जन का संपूर्ण (कंसलटेंट आदि) व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की तरफ से राजस्थान सरकार का आभार।


Share This News