ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230428 083158 38 रेल के आगे कूदा प्रेमी युगल, युवक की मौत, प्रेमिका बची Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। अजमेर जिले में एक प्रेमी युगल ट्रेन के आगे कूद गया। इस हादसे में विवाहित प्रेमी की मौत हो गई, जबकि वह खुद गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है इस बारे के पुलिस की जानकारी के अनुसार घायल युवती का नाम हेमा वैष्णव है। वह गांव खेरिया सरवाड़ की रहने वाली। प्रेमिका हेमा की शादी दो महीने पहले किसी अन्य युवक के साथ हो गई थी। जिसके बाद से प्रेमी जोड़ा काफी परेशान था। युवती हेमा अपने प्रेमी ओम प्रकाश रेगर के साथ रहना चाहती थी, लेकिन उसके घरवालों ने उसकी मर्जी के बिना शादी कर दी थी। इससे तंग आकर दोनों ने खुदकुशी करने का प्लान बनाया। एक दिन पहले रात आठ बजे दोनों मोटरसाइकिल पर घर से निकल गए थे। इसके बाद वे एक दूसरे का हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे कूद गए। लेकिन, प्रेमिका  हेमा बच गई और उसके प्रेमी ओम प्रकाश की मौत हो गई।  

दोनों के लापता होने की सूचना उनके परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने ओम प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। हेमा का गंभीर हालत में जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

पुलिस ने बाताया कि प्रेमी जोड़े ने सोमवार दोपहर ढाई बजे के करीब आदर्श नगर रेलवे ट्रैक से गुजर रही इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन के आगे छलांग लगाई थी। उनके परिजनों को सूचना दे गई है। मामले की जांच भी की जा रही है। 


Share This News