ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20230513 WA0052 कमला कालोनी बीकानेर में मनाया गया मातृत्व दिवस Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। राष्ट्रीय सहायक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी विद्यालय रोशनी घर ब्रांच में आज मदर्स डे मनाया गया। इस दौरान समाज में विशेष योगदान के लिए 4 माताओं को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया। इस अवसर पर समाज सेविका व शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़, जनसंपर्क अधिकारी भाग्यश्री गोदारा, कवित्री सीमा भाटी और किरण शेखावत को विद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह और बेस्ट मॉम के खिताब से नवाजा गया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपनी माताओं के साथ डांस किया।
समारोह में अतिथि के तौर पर किरण शेखावत, परीक्षा नियंत्रक, डाइट, बीकानेर, साहित्यकार सीमा भाटी ने शिरकत की। शाला की प्रधानाचार्य स्वेता चौधरी ने बताया कि मदर्स डे एक ऐसा दिन है, जो हर मां का सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि समारोह में माताओं को सम्मानित कर संस्थान ने सामाजिक सरोकार निभाया है।
सुनीता गौड़ ने कहा कि ऐसे आयोजनों से मां और बच्चे में भावनात्मक रिश्ते को बल मिलता है।
कार्यक्रम में खुशबू झा, सोनिया जुलाहा, प्रीति सिंह राठौर एवं छात्र- छात्राओं के अभिवावक गण मौजूद रहे।


Share This News