ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220812 080736 2 दुल्हन अपने प्रेमी संग भागी, दूल्हा मंडप में बैठा रहा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। बदलते परिवेश में शादी से जुड़े विवाद बढ़ रहे हैं। इसमें युवतियां दबंगता से अपने फैसले ले रही है। पाली जिले में एक दुल्हन शादी के मंडप से प्रेमी संग भाग गई। दूल्हा और उसका परिवार सात दिन से दुल्हन के घर ही डेरा जमाए बैठा है और उनका कहना है कि दुल्हन लेकर ही जाएंगे चाहे कुछ भी हो जाए। मामला पाली के बाली क्षेत्र का हैं। छह दिन से पुलिस फरार हो चुकी दुल्हन की तलाश में छापे मार रही है। लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार जिले के बाली उपखंड के गांव सैणा में शादी के मंडप पर फेरे होने से पहले एक दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। प्रेमी का मैसेज उसके फोन पर आया। उसने मैसेज देखा और उसके तुरंत बाद पेट दर्द और उल्टी की शिकायत करने लगी। फेरे गांव में बने घर में ही होने थे। उसके बाद घर के अंदर गई और पीछे के दरवाजे से अपने प्रेमी के साथ फुर्र हो गई। तीन मई को फेरे होने थे । सैणा गांव के सकाराम के घर में उसकी बेटी मनीषा की शादी होनी तय थी। जहां शादी की सभी रस्में होने के बाद फेरों की तैयारियां चल रही थी लेकिन दुल्हन भाग गई। ब्याह करने के लिए बारात सिरोही जिले से आई थी। सिरोही जिले के कैलाश नगर इलाके में रहने वाले दिनेश परमार के बेटे श्रवण की शादी मनीषा से तय हुई थी। दूल्हा आंध प्रदेश में मिठाई की एक दुकान पर काम करता है और वहीं रहता है। दुल्हन को भी शाादी के बाद वहीं ले जाने की तैयारी थी। लेकिन दुल्हन ने शादी नहीं की। वह शादी के जोड़े और गहनों में अपने घर से अपने प्रेमी के साथ भाग गई। बताया जा रहा है कि वह जरूरी दस्तावेज भी अपने साथ ले गई। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मनीषा की मां तीन साल से किडनी की समस्या से परेशान है और टोटल बेड रेस्ट पर है। दूल्हे के पिता का कहना है कि दुल्हन तो लेकर ही जाएंगे, नहीं तो समाज में क्या मुंह दिखाएंगे।


Share This News