ताजा खबरे
बीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डी
IMG 20220723 101751 1 नवनिर्मित डेहरू माता मंदिर यज्ञ मंडप पूजन गुरूवार को ** बीकानेर का साहसिक दल गोमुख की यात्रा करेगा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। नाल रोड पर नवनिर्मित डेहरू माता मंदिर की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम 20 से 22 मई तक आयोजित होंगे। जिसके यज्ञ मंडप पूजन गुरूवार को होगा। डेहरू माता सेवा समिति के अध्यक्ष पवन कुमार पुरोहित ने बताया कि पं अशोक कुमार ओझा के आचार्यत्व में होने वाले धार्मिक आयोजनों में वैदिक मंत्रोचारण के साथ यज्ञ मंडपों का निर्माण शुरू किया जाएगा। तीन दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के तहत 20 मई को कलश यात्रा,मंडप प्रवेश,देवता पूजन कार्यक्रम होंगे। वहीं 21 मई को सूरदासाणी बगेची से शोभायात्रा निकलेगी,जो नवनिर्मित मंदिर तक जाएगी। इसके अलावा इसी दिन अग्नि स्थापना व हवन होगा। 22 मई को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस आयोजन के शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला,उर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी,पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी,संभागीय आयुक्त नीरज के पवन,पूर्व सरपंच रामकिशन आचार्य सहित शहर के अनेक गणमान्यजन साक्षी बनेंगे। समारोह की तैयारियों को लेकर शंकर पुरोहित,भंवर पुरोहित,शिवकुमार,रामरतन पुरोहित सहित अनेक जने जुटे हुए है।

बीकानेर का साहसिक दल गोमुख की यात्रा करेगा : दी पायनियर्स एडवेंचर सोसाइटी और हिमालय परिवार के सदस्यों का एक दल 15 मई सोमवार को बीकानेर से रवाना होगा । डॉ सुषमा बिस्सा के नेतृत्व में रवाना होने वाले दल में 50 वर्ष से अधिक की उम्र के सदस्य गंगोत्री से गोमुख की कठिन यात्रा पूरी करेंगे । संस्था सचिव आर के शर्मा ने बताया कि दल के सदस्य यमुनोत्री धाम व केदारनाथ की पदयात्रा पूरी करने के साथ गंगोत्री और बद्रीनाथ हम भी जाएंगे । पायोनियर नरेश अग्रवाल ने बताया कि हिमालय परिवार द्वारा आयोजित सिंधु दर्शन यात्रा के लिए भी 18 जून को एक दल कुरुक्षेत्र मार्ग से लेह लद्दाख जाएगा व सिंधु पूजा के साथ पेगांग लेक का भ्रमण भी करेगा ।


Share This News