Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ के राजेडू गांव की रोही में लालमदेसर के मुन्नीराम गोदारा की ढाणी में आकाशीय बिजली गिरने की खबर है। आकाशीय बिजली गिरने से ढाणी में आग लग गई। जिससे ढाणी में रखा 39 क्विंटल गेहूं, मैथी, जीरा, मूंगफली के बीज, खाद आदि जल गये।