ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
FB IMG 1683094663488 नहर में पानी की आवक बंद, घरों में होगा सर्वाधिक असर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में नहर से पानी की आपूर्ति बुधवार को बंद हो गई। राजस्थान के 10 जिलों में 6 मई से पानी का संकट हो सकता है। संकट इतना बड़ा है कि पुलिस को इंदिरा गांधी नहर पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। पानी के संकट से गावों में सबसे ज्यादा हालात बिगड़ेंगे। जो 6 जून तक बना रहेगा। इंदिरा गांधी नहर की सफाई और मरम्मत के लिए हर वर्ष होने वाली नहरबंदी पिछले दिनों नहीं हो पाई। अब 6 मई से असर दिखना शुरू हो जाएगा। बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश जिलों को नहर से पांच मई तक ही पानी मिल सकेगा। इसके बाद स्टोरेज हुए पानी से ही वाटर सप्लाई करनी पड़ेगी। बीकानेर में छह मई से ही व्यवस्था गड़बड़ाने तय है, जबकि अन्य जिलों में इसके एक-दो दिन बाद असर दिखना शुरू होगा। पंजाब में नहर की मरम्मत के लिए हरिके बेराज से बुधवार को पानी पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इससे पंजाब के साथ राजस्थान में भी पानी नहीं आ रहा। पहले से चल रहा पानी ही आगे पहुंच रहा है, जो धीरे धीरे बंद हो जाएगा। अब तीस जून को हरिके बेराज से पानी छोड़ा जाएगा। जो पांच जून तक ही इंदिरा गांधी नहर के बीकानेर, जोधपुर, बाडमेर, जैसलमेर के हिस्से को मिल पाएगा।नहर बंदी दो हिस्सों में होती है। पहले सिंचाई के लिए पानी बंद किया जाता है। इस बार तीस दिन पहले सिंचाई का पानी बंद हो गया। फिर पीने का पानी बंद किया जाता है। अब पीने का पानी बुधवार से बंद हुआ है।


Share This News