ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230427 WA0114 अतिरिक्त मुख्य सचिव ने किया खादी संस्थाओं का निरीक्षण Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट बीकानेर। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव वीनू गुप्ता ने गुरुवार को जिले की विभिनन खादी संस्थाओं का निरीक्षण किया तथा बुनकरों, कतिनों और कारीगरों से वार्ता की।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने विशुद्ध खादी ग्रामोद्योग समिति के नापासर स्थित उत्पादन केन्द्र में कतिनों के कताई व बुनकरों के बुनाई कार्य का अवलोकन किया। संस्था के नवीन भण्डार, खादी मंदिर बीकानेर के फर्नीचर तथा नवीन भण्डार, ऊनी खादी के रंगाई एवं फिनिशिंग मिलिंग, राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के बिक्री भण्डार के.ई.एम. रोड, ग्रामोद्योग विकास समिति, भीनासर के उत्पादन कार्य तथा खादी ग्रामोद्योग प्रतिष्ठान, देशनोक के उत्पादन केन्द्र आदि का अवलोकन किया।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव शुक्रवार को जिला उद्योग संघ में आयोजित हो रहे एक दिवसीय उद्यम सुविधा शिविर में भी हिस्सा लेंगी तथा उद्यमियों से वार्ता करेंगी।
निरीक्षण के दौरान राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के सचिव बृजेश चांदोलिया, उद्योग प्रसार अधिकारी पूजा शर्मा, शिशुपाल सिंह, संभाग अधिकारी (खादी) मदन चंद स्वामी तथा विभिन्न खादी संस्थाओं के पदाधिकारी व मंत्री मौजूद रहे।


Share This News