ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230212 103632 18 1 बीकानेर : चौखूँटी श्मशान में एक साथ पहुंची तीन अर्थियां Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट बीकानेर। कोरोना काल का असर अब भी लोगों पर है। इस महामारी ने लोगों को अंदर तक प्रभावित किया है। किसी न किसी बीमारी का लोगो में असर हुआ है। इसके अलावा बदलती आबोहवा में साइलेंट अटैक, कैंसर के पीड़ित भी बढ़ रहे हैं। बीकानेर के चौखूँटी श्मशान गृह में गुरुवार को एक से अधिक अर्थियां पहुंची। जो कि अलग अलग इलाकों से लोग लेकर आये। यहां एक साथ केवल चार पार्थिव देह का अंतिम संस्कार हो सकता है। इन चार में से एक मे पहले से क्रियाक्रम की प्रक्रिया के चलते केवल तीन का ही अंतिम संस्कार संभव था। जानकारों के अनुसार जिस स्थान पर अंतिम संस्कार होता है वहां तीये का क्रम हुए बगैर अन्य शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सकता। गुरुवार को दो अर्थियां एक साथ पहुंची। इनमें एक परकोटे से तथा दूसरी हनुमान हत्था से थी। इस बीच तीसरी अर्थी के लिए भी मोटी लकड़ियां डालकर तैयारी शुरु हो गई। जो रानीसर बास के इलाके से आई। इस दौरान हनुमान हत्था से एक अन्य व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसे आरसीपी कॉलोनी श्मशान ले जाया गया। चौखूँटी श्मसान में गुरुवार को चारों स्थान तीये तक अन्य पार्थिव देह के अंतिम संस्कार के लिए उपलब्ध नहीं हो सकेंगे।


Share This News