ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230426 131851 लाखों की कार को गधे ने खींचा ! विरोध का नया तरीका Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। विरोध करने के नए तरीके सामने आ रहे है। अपनी समस्याओं से परेशान लोग कई बार अनूठे अंदाज में विरोध करते हैं। ताज़ा मामला उदयपुर में भी सामने आया। जहां हुंडई की क्रेटा कार खरीदने के बाद उसमें आ रही खराबियों से परेशान होकर एक युवक ने अनूठे अंदाज में अपना विरोध दर्ज करवाया। युवक ने अपनी नई क्रेटा कार को दो गधों से खिंचवाया और उसे शोरूम लेकर पहुंचा।उदयपुर के सुंदरवास निवासी राजकुमार नाम ने करीब दो महीने पहले क्रेटा कार खरीदी थी। तब से कार में कई खामियों को लेकर उसने शोरूम प्रबंधन से शिकायत की। कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। कार शोरूम प्रबंधन के व्यवहार से दुखी होकर उसने विरोध जताने का अनूठा तरीका खोज निकाला। राजकुमार अपनी नई कार को गधों से खिंचवाते हुए शोरूम जा पहुंचा और कंपनी के शोरूम और वहां के कर्मचारियों के व्यवहार के खिलाफ अपना विरोध जताया। उल्लेखनीय है कि बीकानेर में भी एक बाइक मालिक ने शो रूम के आगे विरोध दर्ज करवाते हुए बाइक को आग के हवाले कर दिया था।


Share This News