ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220812 080736 1 1 पुलिस कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। कानून से कोई बड़ा नहीं है। एसीबी की सीकर इकाई को परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके भाई के विरूद्ध दर्ज धोखाधड़ी के प्रकरण में परिजनों के नाम निकालने की एवज में कांस्टेबल रामनिवास ने 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगी और राशि नहीं देने पर परेशान किया जा रहा है। इस पर एसीबी, जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के सुपरविजन में एसीबी सीकर इकाई के उप अधीक्षक पुलिस राजेश जांगिड़ ने शिकायत का सत्यापन किया। गुरुवार को पुलिस निरीक्षक सुरेश चंद की ओर से मय टीम के नागौर में ट्रेप की कार्रवाई करते हुए मारोठ थाने के कांस्टेबल रामनिवास पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम सामोता का बास, तहसील रींगस, जिला सीकर को परिवादी से 10 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कांस्टेबल ने शिकायत से पूर्व 20 हजार रुपए और शिकायत के सत्यापन के दौरान भी परिवादी से 5 हजार रुपए की रिश्वत राशि वसूल की थी। रिश्वत राशि भी आरोपी की सूचना पर एसीबी टीम ने मौके से बरामद कर ली है। इस मामले में पुलिस थाने के अनुसंधान अधिकारी और अन्य की भूमिका की भी विस्तृत जांच की जा रही है।


Share This News