ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20230420 WA0095 सेवा आश्रम में मोहिनी देवी जैन के सहयोग से निराश्रित बच्चों हेतु ठंडे पानी की मशीन की स्थापना Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। मुक्ति संस्था बीकानेर के तत्वावधान में पवनपुरी स्थित सेवा आश्रम के विमंदित निराश्रित बच्चों के पेयजल हेतु ठंडे पानी की मशीन गुरुवार को श्रीमती मोहिनी देवी धर्मपत्नी श्री भवरलाल जैन द्वारा भेंट की गई ,भामाशाह मोहिनी देवी जैन को बाल कल्याण समिति की सदस्य श्रीमती सरोज जैन एवं एडवोकेट महेंद्र जैन ने प्रेरित कर निराश्रित बच्चों हेतु ठंडे पानी की मशीन लगाने की व्यवस्था की। गुरुवार को सेवा आश्रम में मशीन की पूजा अर्चना कर मुख्य अतिथि शिवबाड़ी मंदिर के महंत विमर्शानंद जी महाराज ने कहा कि हमारे बीकानेर शहर में भामाशाह सदैव सद कार्यों के लिए आगे आकर सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते रहे हैं उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में अलग-अलग स्थानों पर भामाशाहों द्वारा पीने के लिए प्याऊ का निर्माण करवाया जाता है चूकिं सेवा आश्रम में निराश्रित बच्चों के लिए ठंडे पानी की मशीन वरदान साबित होगी। विमर्शानंद जी ने जल के महत्व को बताते हुए कहा जल हर मनुष्य के जीवन के लिए आवश्यक है , जल के बिना किसी का भी जीवन संभव नहीं है। इसलिए कहा जाता है कि जल है तो कल है, उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर मौजूद पीने योग्य पानी बहुत ही सीमित है इसलिए दस जन्म की आपूर्ति के लिए पानी का संचय और संरक्षण अति आवश्यक है। यह संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी है। संयोजकीय व्यक्तव्य देते हुए मुक्ति संस्था के सचिव राजेन्द्र जोशी ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि संस्था जनहित के कार्यो में सदैव अग्रणी रही है।
प्रारंभ में एडवोकेट महेंद्र जैन स्वागत भाषण करते हुए कहा कि भामाशाह द्वारा जरूरत पड़ने पर और भी जल मंदिर का निर्माण करवाया जाएगा सेवा आश्रम के अध्यक्ष डॉ. नरेश गोयल ने कहा की सेवा आश्रम को संचालित करने में सरकार और भामाशाह का भरपूर सहयोग मिलता है, उन्होंने बीकानेर की जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सेवा आश्रम के बच्चों के चेहरे पर खुशहाली स्थानीय भामाशाहों के कारण ही आती है ।इस अवसर पर बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष डाॅ. किरण सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर शहर के अनेक महानुभाव प्रोफेसर महेन्द्र जैन, सरोज जैन, एडवोकेट जुगल व्यास , नरेंद्र अग्रवाल, पूर्णचंद राखेचा, किरण मूंदड़ा, नरेन्द्र जैन, सुरेंद्र जैन, कल्याणमल सुथार , श्रीमती अर्चना जैन, ज्योति जैन, पूर्जा मोहता, गोवर्धन जैन, संजय कोचर,हर्षवर्धन भाटी, दीपेन्द्र सोनी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


Share This News