ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20220812 080736 6 ससुराल में अनबन हुई तो रहने लगी पीहर, आरोपियों ने के खिलाफ मामला दर्ज Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। समाज तेज़ी से बदल रहा है। पीड़िता की ससुराल में अनबन हुई तो वह ससुराल को छोड़ पीहर में रहने लगी। उसके दो बच्चे भी है। इस दौरान एक युवक से उसकी पहचान हुई। जिसका फायदा उठाते हुए युवक ने विवाहिता के सामने शादी करने तक का प्रस्ताव रख दिया, किंतु स्वाभिमानी और समाज में रह रही विवाहिता ने उसके इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इस पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर विवाहिता के साथ कुछ ऐसा कर दिया कि आज उसको अपने ही जीवन से घिन्न आने लगी है। बरहाल पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर चार नामजद व एक महिला के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया है। मामला छत्तरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।सात साल पहले पीड़िता की शादी हुई थी। उसके दो लड़कियां भी है। ससुराल वालों से झगड़ा कर वह पीहर में रह रही थी। इसी दौरान उसकी पहचान अर्जुनसर निवासी महेन्द्र पुत्र घड़सीराम स्वामी से हुई। आरोपी महेन्द्र ने पीड़िता पर शादी का दबाव बनाया, तो उसने इनकार कर दिया। इससे आरोपी नाराज हो गया। पीड़िता ने बताया कि 12 अप्रेल की रात करीब एक बजे घर के बाहर कोई आवाज सुनाई दी। बाहर गई, तो वहां आरोपी महेन्द्र, हरियाणा के जींद निवासी मंजीत पुत्र जगतसिंह, सरदारगढ़ निवासी पवन गिरी पुत्र कानगिरी गोस्वामी एवं कार चालक खड़ा था। इन लोगों ने उसके मुंह पर हाथ रखकर जबरन गाड़ी में डाल दिया और गाड़ी दौड़ा दी। आरोपी उसे हरियाणा के जींद में मनजीत के घर पर लेकर पहुंचे। यहां आरोपी महेन्द्र ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया। पीड़िता को एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। मोबाइल भी छीन लिया। यहां मनजीत की पत्नी बसंती भी थी।पीड़िता ने बताया कि उक्त सभी आरोपियों ने उस पर महेन्द्र से शादी करने का दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि पुलिस में उनके पक्ष में बयान करना नहीं तो दोनों बेटियों को मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी उसे कार से छतरगढ़ लाया, यहां आरोपियों के डर से उनके पक्ष में बयान दिया।


Share This News