ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20230419 092047 बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर बोले हमले Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीजेपी नेताओं ने बीकानेर में चुनावी शंखनाद करते हुए कांग्रेस पर हमले बोले। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फैंकने का आह्वान किया। उन्होंने गहलोत सरकार के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के उस बयान को भी याद दिलाया, जिसमें अब फॉरच्यूनर में बैठने जितने विधायक भी नहीं जीतने की बात कही। केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने भी कांग्रेस सरकार को कुछ दिनों का मेहमान बताया।पब्लिक पार्क में आयोजित इस आम सभा को संबोधित करते हुए पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। उदयपुर में कन्हैया अपनी सुरक्षा की गुहार करता रहा लेकिन कांग्रेस सरकार ने सुरक्षा नहीं दी। आतंकियों ने उसे मार दिया। जयपुर पर हमला करने वाले आतंकियों के केस लड़ने में लापरवाही के चलते सजा नहीं मिल पाई। एक महिला शिक्षक के साथ दुष्कर्म हो जाता है, एक दिव्यांग के साथ दुष्कर्म हो रहा है। ऐसी सरकार के प्रति आक्रोश है और ये आक्रोश विधानसभा चुनाव में निकलकर बाहर आएगा।नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने अपने भाषण में मुख्यमंत्री और पूर्व उपमुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कल्ला खुद को अल्लाह से कम नहीं समझते। उनके राज में जसनाथ मंदिर से इतनी बड़ी चोरी हो गई। उन्होंने आरपीएससी के सदस्य के नकल लीक में शामिल होने के मामले को गंभीर बताया। राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि नेताओं की रगड़ाई नहीं हुई। इस बार प्रदेश की जनता वोटिंग मशीन से रगड़ाई कर देगी। राठौड़ ने बीकानेर के पुलिस अधिकारियों पर भी चौथ वसूली के आरोप लगाए।केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि प्रदेश की जनता में कई मुद्दों पर आक्रोश है। केंद्र सरकार जिन योजनाओं के लिए राज्य सरकार को बजट दे रही है, उन पर काम नहीं हाे रहा। उन योजनाओं को बंद किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो मकान बनाए गए, उन्हें अब बंद कर दिया है। जहां एक ही गांव में तीन-चार सौ मकान बने, वहीं अब दो-चार मकान बन रहे हैं। जनता का आक्रोश विधानसभा चुनाव में सामने आएगा।इस दौरान बीकानेर मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित, शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य, देहात अध्यक्ष जालम सिंह भाटी सहित कई नेताओं ने विचार व्यक्त किए। भाजपा के संभाग प्रभारी माधो राम, दुष्यंतसिंह सहित आदि भी उपस्थित रहे।

IMG 20230419 WA0057 बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर बोले हमले Rajasthan News Portal राजस्थान

Share This News