ताजा खबरे
बीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’
IMG 20230417 WA0161 कोरोना से बीकानेर में 2 पॉजिटिव व्यक्तियों की मृत्यु, बीकानेर में कुल एक्टिव केस 149 Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर,। जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव व्यकितयों की मृत्यु हुई है। रविवार को वाल्मीकि बस्ती निवासी 43 वर्षीय कोविड पॉजिटिव व्यक्ति की मृत्यु हो गई जो ब्रेन हेमरेज के उपचार हेतु पीबीएम अस्पताल में भर्ती था। इसके अतिरिक्त पीबीएम में नोखा निवासी 86 वर्षीय पॉज़िटिव बुजुर्ग की भी मृत्यु हो गई जिसे पहले से सांस की तकलीफ थी। इसी के साथ बीकानेर जिले के निवासी 4 कोविड पॉजिटिव व्यक्तियों की मृत्यु वर्तमान लहर में हो चुकी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पवार ने बताया कि पीबीएम अस्पताल में इलाजरत गंभीर बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों के कोरोना सैंपल लिए ही जाते हैं, उनमें से कई बार मृत्यु पश्चात सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। आमजन व मेडिकल स्टाफ के लिए मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजर का उपयोग जरूरी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को 20 सेम्पल कोविड पॉजीटिव पाए गए। इसी के साथ जिले में कोविड पॉजिटिव एक्टिव केस बढ़कर 149 व वर्तमान लहर में अब तक कुल पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 246 हो गई है।


Share This News