ताजा खबरे
बीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’
IMG 20230417 172349 बीकानेर प्रेस क्लब को शीघ्र मिले जमीन, संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने दिया आश्वासन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

बीपीसी का प्रतिनिधिमंडल मिला संभागीय आयुक्त, न्यास सचिव एवं जिला कलक्टर से, दिया मांग पत्र
Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर प्रेस क्लब के लिए भूखण्ड आवंटन की मांग को लेकर सोमवार को बीपीसी के अध्यक्ष भवानीशंकर जोशी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने संभागीय आयुक्त नीरज के पवन से मुलाकात कर प्रेस क्लब के लिए शीघ्र भूखण्ड आवंटित करने की मांग रखी।साथ ही लिखित में ज्ञापन सौंंपा। बीपीसी के अध्यक्ष भवानीशंकर जोशी, महासचिव कुशाल सिंह मेड़तिया, पूर्व अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा, कोषाध्यक्ष सुमित व्यास ने संभागीय आयुक्त को अगवत कराया कि जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, नागौर सहित राज्य के लगभग सभी जिलों में प्रेस क्लब बना हुआ है। सरकार ने उन्हें भूखण्ड आवंटित किए हुए हैं। लेकिन बीकानेर इससे अब तक वंचित है। पूर्व में भी इसे लेकर मांग की जा चुकी है। इस पर संभागीय आयुक्त ने त्वरित रूप से न्यास सचिव से दूरभाष पर वार्ता कर उचित स्थान पर प्रेस क्लब के लिए शीघ्र भूखण्ड आवंटन की बात कही। साथ ही प्रतिनिधिमंंडल के आग्रह पर जब तक प्रेस क्लब के लिए भूमि उपलब्ध नहीं हो जाती, अस्थाई रूप से जगह जल्द ही उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला कलक्टर , नगर विकास न्यास सचिव को भी दी गई। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ पत्रकार मोहन थानवी, पन्नालाल नागल, जितेंद्र व्यास, कार्यकारिणी सदस्य विवेक आहूजा, दिनेश जोशी, राजेश छंगाणी, ओम दैया, जितेन्द्र व्यास, नरेश मारू, मोहम्मद अली पठान, गिरिराज भादाणी, आर सी सिरोही, जितेन्द्र नागल, मोहन कड़ेला, राकेश पुरोहित,उमेश मोदी,जीतू बीकानेरी आदि शामिल थे।


Share This News