ताजा खबरे
बीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’
rajasthan news rajasthan hindi news sawai madhopur news sawai madhopur hindi news sawai madhopur 1681666744 हनीट्रैप में अधेड़ को फंसाकर 8 लाख रुपये हड़पे, 2 गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में हनीट्रैप में फांसकर 8 लाख रुपए ऐंठने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उदई मोड़ थाना पुलिस ने जिन दो आरोपियों को पकड़ा है वे करीब 3 साल से फरार चल रह थे। इस मामले में अभी तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जानकारी देते हुए एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि 21 नवंबर 2020 को गांव अतेवा थाना कैलादेवी करौली निवासी अमर चंद बेरवा ने हनीट्रैप का केस दर्ज कराया था। अपनी शिकायत में उसने बताया था कि एक अज्ञात महिला से फोन करवाकर उसे गंगापुर सिटी बुलाया गया। जहां उसे एक कमरे में बंद कर महिला के साथ जबरदस्ती अश्लील वीडियो बनाए गए और मारपीट की गई। जिसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बदमाशों ने आठ लाख रुपये ऐंठ लिए।मामले में पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वांछित चल रहे दो आरोपी फारुख तेली पुत्र राजू (32) और दीपक मीणा पुत्र अमर सिंह (23) निवासी थाना सपोटरा जिला करौली को एसएचओ भरत सिंह ने टीम के साथ सालोदा मोड़ गंगापुर सिटी से गिरफ्तार किया गया है।


Share This News