ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20230416 WA0165 बीकानेर में फिर कोरोना ब्लास्ट, एक्टिव 129 पहुंचे, फिर मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। गंभीर बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों के लिए कोरोना मुश्किलें पैदा कर रहा है। शनिवार रात को पीबीएम अस्पताल में उपचार रत रामपुरा बस्ती निवासी 42 वर्षीय कोविड पॉजिटिव व्यक्ति की मृत्यु हो गई। उन्हें आंत का कैंसर था। डिप्टी सीएमएचओ स्वास्थ्य डॉ लोकेश गुप्ता ने मृतक के घर जाकर परिवार को वस्तुस्थिति से अवगत करवाया और आसपास के क्षेत्र में कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर के लिए घर-घर समझाईश की। इसी के साथ बीकानेर जिले के निवासी 2 कोविड पॉजिटिव व्यक्तियों की मृत्यु वर्तमान लहर में हो चुकी है। श्री बालाजी, नागौर निवासी एक 90 वर्षीय कोविड पॉजिटिव महिला की भी मृत्यु हुई है जो गत माह से पीबीएम अस्पताल मे विभिन्न बीमारियों के चलते भर्ती थी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पवार ने बताया कि पहले से गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों को विशेष रूप से कोरोना संबंधी गाइडलाइन की पालना करनी चाहिए। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजर का उपयोग जरूरी है। उन्होंने बताया कि शनिवार को 462 आरटी पीसीआर सैंपल की जांच हुई जिसमें से 29 कोविड पॉजीटिव पाए गए। इनमें से दो व्यक्ति पहले से पीबीएम अस्पताल के विभिन्न वार्ड में उपचार रत हैं जबकि एक व्यक्ति रेलवे हॉस्पिटल में भर्ती है। शेष सभी सामान्य है और घर पर ही आइसोलेट हो गए हैं। समस्त संबंधित अस्पताल प्रभारियों द्वारा घर घर जाकर पॉजिटिव व्यक्तियों के परिवारों को कोरोना गाइडलाइन समझाई जा रही है। आमजन को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है।


Share This News