ताजा खबरे
बीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’
IMG 20230414 200134 जीरे के भाव ने बनाया नया रिकॉर्ड ! मत बाओ म्हारा परनिया जीरो यो जीरो जीव रो बैरी रे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। जीरे की महक से सब वाकिफ है। लेकिन इस फसल ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछले साल 11 अप्रैल को जीरे के भाव 25 हजार रुपए प्रति क्विवंटल थे और आज यह 61 हजार से अधिक हो चुके हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि अभी भाव और बढ़ेंगे।जीरे के भावों में लगातार आ रही इस तेजी का नतीजा यह रहा कि मेड़ता मंडी में पैर रखने की जगह नहीं थी। यहां 50 हजार से अधिक जीरे की बोरियों की आवक हुई। घरों में चुटकी भर काम आने वाला जीरा खेतों में बहुत मुश्किल और मेहनत से पैदा होता है। बहुत कम होता है, जब मौसम भी साथ दे जाए और किसानों को इसके पूरे दाम भी मिल जाएं। इसीलिए यह भी कहा जाता है कि जीरा ना ही उगाया जाए तो अच्छा, लेकिन अब जीरे ने ये मिथक तोड़ दिए हैं। इस बार जिन किसानों ने जीरा उगाया, उन्हें यह लखपति बना रहा है।विदेशों में मौसम की मार: टर्की-सीरिया में बेमौसम बारिश की वजह से बड़े पैमाने पर जीरा खराब हो गया।
2. देश में भी मौसम की मार: बेमौसम बारिश से 20 से 30 फीसदी जीरे की फसल को नुकसान हुआहै।
3. जीरे की डिमांड: फसल कमजोर होने से सप्लाई घटी तो वर्ल्ड और डोमेस्टिक मार्केट में डिमांड बढ़ गई है। डिमांड बढ़ी तो दाम भी बढ़े।
4. शेयर बाजार: जीरे की डिमांड बढ़ने से शेयर बाजार में भी लगातार जीरे में तेजी चल रही है।


Share This News