Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने शुक्रवार को बाल विवाह, नशाखोरी सहित अन्य सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संदेशपरक पतंगों का वितरण किया। यह पतंगें सामाजिक कार्यकर्ता भूरमल सोनी तथा प्रणाम सोनी द्वारा तैयार की गई हैं।
विश्वकर्मा गेट के बाहर स्थित हरिजन बस्ती में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि बीकानेर में नगर स्थापना दिवस के अवसर पर पतंगें उड़ाने की समृद्ध परंपरा है। इन पतंगों के माध्यम से बाल विवाह रोकथाम, जल बचत, चाइनीज मांझा का उपयोग नहीं करने के साथ पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति और शिक्षा के प्रति चेतना जगाने वाले संदेश दिए जाएं, तो सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह पतंगें जागरूकता का बेहतर माध्यम बनते हैं। इनके माध्यम से जागरूकता के यह संदेश गली-मोहल्ले तक पहुंचते हैं और आमजन में चेतना जगाते हैं।
कलाकार भूरमल सोनी ने बताया कि सामाजिक जागरूक सामाजिक जागरूकता से जुड़े संदेशों वाली ग्यारह सौ पतंगें तैयार की गई हैं। यह पतंगें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वितरित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि पतंगें वितरित करने कार्यक्रम लगभग दो दशक से चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अंबेडकर जयंती से पतंग वितरण प्रारंभ किया गया है। अनुसूचित जाति के मोहल्लों में प्राथमिकता से इनका वितरण किया जाएगा।
चाइनीज मांझा का नहीं करें उपयोग
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने चाइनीज मांझे का उपयोग नहीं करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा समय-समय पर इससे जुड़े आदेश जारी किए जाते हैं। प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि इन आदेशों की पालना करें, जिससे किसी प्रकार की हानि से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि विभिन्न संस्थाएं भी इस कार्य के लिए आगे आएं।
इस दौरान सत्तू भाई पतंग वाला, शेखर रंगा, रविंद्र जोशी, राजकुमार पांड्या, पेंटर घनश्याम स्वामी, मुकेश, तेजस, नवनिधि, ध्रुव, नरसिंह दास, राम लक्ष्मण, नवीन तथा संपत लाल तंवर आदि मौजूद रहे।

सन्देशयुक्त पतंग वितरण कार्यक्रम 18 अप्रैल को,सभांगीय आयुक्त के कर कमलों से होगा वितरण बीकानेर सेवा योजना द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रेरणादायी सन्देशयुक्त 11000 पतंगों का वितरण किया जाएगा । योजना के अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि कार्यक्रम 18 अप्रैल को शाम 6 बजे रत्तानि व्यास पँचायत बगेची में रखा गया है,कार्यक्रम के मुख्य अतिथी श्रीमान नीरज के पवन ,सम्भागीय आयुक्त,बीकानेर होंगे,जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजेश चुरा करेंगे और कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सी ओ सिटी श्रीमान दीपचंद, राजस्थान इंटक के सेक्रेटरी जनरल रमेश व्यास,शहर कांग्रेस बीकानेर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीलाल व्यास, जबकि स्वागताध्यक्ष रत्तानि व्यास पँचायत समिति के अध्यक्ष पंडित महेंद्र व्यास होंगे । श्री व्यास ने बताया कि कार्यक्रम के सम्बंध में सभी अतिथियों से स्वीकृति प्राप्त कर ली गई है । सम्भागीय आयुक्त महोदय से मुलाकात में योजना की उपाध्यक्ष राजुदेवी व्यास,सीमा पारीक, महामंत्री Er वीरेंद्र राजपुरोहित,विमला उपाध्याय,श्रीमती सरस्वती भार्गव सम्मलित थे ।