ताजा खबरे
बीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’
IMG 20230414 WA0197 बीकानेर में कोरोना विस्फोट, पहली बार इतने, कोरोना से मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। टीबी, गुर्दा रोग व बायलेटरल निमोनिया से ग्रसित 72 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु के पश्चात आई कोरोना रिपोर्ट में सैंपल पॉजिटिव पाया गया है। ये व्यक्ति कोलायत तहसील का रहने वाला था। पीबीएम अस्पताल के यू वार्ड में इलाजरत बुजुर्ग के परिजनों ने डायलिसिस करवाने से मना करते हुए हॉस्पिटल से घर ले गए। जिसके 2 घंटे बाद मरीज की मृत्यु हो गई। इसी बीच शुक्रवार को 570 सैंपल में से 32 नए कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि जिले में बढ़ते कोरोना पॉजिटिव मामलों के मद्देनजर जिला स्तरीय रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है जिसमें डॉ जय सिंह पूनिया व एपीडेमियोलोजिस्ट नीलम प्रताप सिंह राठौड़ के साथ 9 अन्य अधिकारियों कार्मिकों को शामिल किया गया है। इसी प्रकार बीकानेर शहरी क्षेत्र को 8 जोन में विभक्त करते हुए प्रत्येक जोन का एक प्रभारी नियुक्त किया गया है जो यूपीएचसी क्षेत्र में सैंपल, कोविड रिपोर्ट तथा पॉजिटिव पाए जाने वाले व्यक्तियों के घर दवाई पहुंचाने व आवश्यक सर्वे गतिविधियों के लिए जिम्मेदार रहेंगे।


Share This News