Thar पोस्ट। राजस्थान में मौसम एक बार फिर बदल रहा है। जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार, 11 अप्रेल को जोधपुर, बीकानेर संभाग में आंशिक बादल छाए रहने तथा दोपहर बाद कुछ स्थानों पर मेघगर्जन व बूंदाबादी होने की सम्भावना है। जयपुर, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा संभाग में आगामी दो-तीन दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस और बढ़ोतरी होने की संभावना है।