ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20220806 225049 4 35 करोड़ की हेरोइन सहित चार तस्कर दबोचे, पाकिस्तान से हो रही थी सप्लाई Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में तस्करों से 35 करोड़ की हीरोइन जब्त की गई है। इस मामले में क्राइम ब्रांच को हेरोइन तस्करी मामले में बड़ी सफलता मिली है। राजस्थान जयपुर के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, अपराध शाखा दिनेश ने बताया कि जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र व जैसलमेर कोतवाली थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग कार्रवाई कर पाकिस्तान से लाई गई कुल नौ किलोग्राम हेरोइन बरामद कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त तस्करों पर अपराध शाखा पुलिस मुख्यालय जयपुर की टीम करीब एक माह से नजर रखी हुई थी।जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र में सूचना के अनुसार अमर लाल भादू निवासी सूरतगढ़ को 500 ग्राम हेरोइन मय बोलेरो कैंपर के गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अमर लाल के अनुसार सुथार मंडी रोड पर रहने वाले रामचंद्र विश्नोई के घर से 500 ग्राम हेरोइन और बरामद की गई व उसे गिरफ्तार कर मोहनगढ़ पुलिस थाना जिला जैसलमेर में प्रकरण दर्ज किया है। उसके बाद सूचना अनुसार जैसलमेर कोतवाली थाना इलाके से जोगेन्द्र सिंह निवासी बटोडा जैसलमेर को 8 किलोग्राम हेरोइन के साथ घर से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर हेरोइन तस्कर माधो सिंह निवासी म्याजलार जैसलमेर को गिरफ्तार कर कोतवाली जैसलमेर में प्रकरण दर्ज किया गया।


Share This News