ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20230212 103632 32 महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती (11 अप्रेल) पर सार्वजनिक अवकाश घोषित Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती (11 अप्रेल) पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत द्वारा अवकाश के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। अभी तक फुले जयंती पर ऐच्छिक अवकाश दिया जा रहा था। गहलोत ने आमजन की भावना और जनप्रतिनिधियों की मांग को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, राष्ट्रीय फूले ब्रिगेड टीम राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश कुमार सैनी, नागौर परबतसर से लोकेश मालाकार सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने पत्र लिखकर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने संबंधित मांग की थी। फुले ने देश से छुआछूत खत्म करने और समाज को सशक्त बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभायी। उन्होंने समाज को कुरीतियों से मुक्त कराने, बालिकाओं और दलितों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने किसानों और मजदूरों के हकों के लिए भी संगठित प्रयास किए। राज्य सरकार द्वारा 28 जनवरी को भगवान श्रीदेवनारायण जयंती के ऐच्छिक अवकाश को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। इससे अब राज्य में सार्वजनिक अवकाशों की संख्या 30 एवं ऐच्छिक अवकाशों की संख्या 20 हो गई है।


Share This News