ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230212 103632 27 बीजेपी में साफा और माला बन्द ! केवल टोपी और दुपट्टे का होगा प्रयोग Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। बीजेपी के सभी संगठनात्मक कार्यों में माला और साफे का उपयोग नहीं करते हुए सिर्फ पार्टी की टोपी और दुपट्टे का प्रयोग किया जाएगा। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने परिचय बैठक लेते हुए कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक जानकारी ली। इस दौरान सीपी जोशी ने कहा कार्यकर्ताओं को कार्य नियोजन बटवारा कर सिस्टम से कम समय में काम को पूरा करना होगा। हमें एक महीने का चार्ट बनाकर केंद्र सरकार की योजनाओं को  जनता तक पहुंचाना होगा। प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि हम आगे से संगठनात्मक सभी कार्यों में माला और साफे का उपयोग नहीं करते हुए सिर्फ पार्टी की टोपी और दुपट्टे का प्रयोग करेंगे।पिछले चार वर्षों में राजस्थान बहुत पिछड़ गया है, आज राजस्थान में जनता त्रस्त है किसान त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। युवा बेरोजगार हैं। महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। ऐसी भ्रष्ट और नकारा कांग्रेस सरकार को हम सभी कार्यकर्ता उखाड़ फेंकने का संकल्प लेते हैं।सीपी जोशी ने कहा भाजपा को खड़ा करने में कार्यकर्ताओं ने अपना जीवन खपा दिया। एक विधान एक निशान उसे केन्द्र सरकार ने लागू भी किया। पहले तिरंगे का कुछ उपद्रवी अपमान किया करते थे, लेकिन आज तिरंगे का अपमान तो दूर, संपूर्ण देश का विश्व में मान बड़ा है। आज यह जो अंतर देखने को मिल रहा है यह सिर्फ और सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ता के दृढ़ संकल्प के कारण है। भाजपा की सुनीति के परिणामस्वरूप आज जिस देश ने भारत को गुलाम बनाया था, उसे देश को पछाड़ भारत विश्व के टॉप 5 में आकर अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है।प्रदेश महामंत्री संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने प्रदेश स्तरीय, संभाग स्तरीय, जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों से उनके कार्यों की समीक्षा की। जिला, मंडल, वार्ड और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की जानकारी लेते हुए आगामी कार्यों की विस्तृत चर्चा करते हुए दिशा निर्देश दिए।


Share This News