ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
WhatsAppImage2023 04 04at18.23.59 पुष्करणा महाकुंभ को लेकर तैयारियां Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में पुष्करणा समाज के सबसे बड़े महासम्मेलन को लेकर आयोजन समिति द्वारा तेजी से तैयारियां चल रही है। इस क्रम में आयोजन समिति ने व्यापक प्रचार को लेकर एक गीत कम्पोज करवाया है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। गीत के लेखक केसी काका, गायक राधेश्याम बिस्सा उर्फ बिद्दा महाराज, कमल भाईजी, भाई हरिया और गुटकी रंगा आदि सहयोग रहा।
आयोजन समिति के नवरतन व्यास, जेपी व्यास, लक्षमण महाराज, सत्यप्रकाश आचार्य ने प्रशासनिक अधिकारी वर्ग संभागीय आयुक्त नीरज के पवन, पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम, एडीएम पंकज शर्मा तथा सीएमएचओ डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार को व्यवस्था हेतु पत्र सौंपा है।संयोजक महेश व्यास, अविनाश जोशी, भंवर पुरोहित तथा राजकुमार किराडू ने बताया कि बुधवार को स्थानीय आचार्य चौक में  एक शाम समाज के नाम बैठक का आयोजन रखा

इन क्षेत्रों में हुआ जनसंपर्क ;फरसोलाई तलाई, भठड़ों का चौक, कास नदी,  छंगानियों की गली,  सूरदासानियों की गली, राजरंगों की गली आदि क्षेत्र में जनसंपर्क कर पीले चावल तथा निमंत्रण पत्र वितरित किए गए। पुष्करणा महाकुंभ आयोजन को सफल बनाने के लिए असंगठित मजदूर यूनियन ने एक मीटिंग का आयोजन किया जिसमें असंगठित मजदूर यूनियन की प्रदेशाध्यक्ष शबनम बानो ने बताया कि आज भी बीकानेर के परकोटे में पुष्करणा समाज राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक सभी गतिविधियों को लेकर अग्रेषित है और पहले भी रहा है। इसलिए पुष्करणा समाज ने जिस आयोजन को लेकर पुष्करणा महाकुंभ के संयोजक श्री महेश व्यास द्वारा जो बीड़ा उठाया गया है उस को सफल बनाने के लिए असंगठित मजदूर यूनियन हमेशा उनके साथ है इसी कड़ी में असंगठित मजदूर यूनियन के महामंत्री श्री नवीन आचार्य ने पुष्करणा महाकुंभ को लेकर कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए हम तन ,मन, धन से इस आयोजन में समर्पित है और विश्वास दिलाते हैं कि यह आयोजन एक मिसाल के रूप में माना जाएगा। श्री महेश व्यास संयोजक, श्री राजकुमार किराडू, श्री सत्य प्रकाश आचार्य ,श्रीमती सुधा आचार्य पार्षद , पूर्व पार्षद श्री नरेश जोशी, अध्यक्ष विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री भंवर पुरोहित ,रामकुमार, रेवंत राम, गणेश जोशी ,मन्नू भाई ,मदन जाट ,आनंद कुमार उपाध्याय, विष्णु भदानी, राजेश भादाणी, दुर्गा दास आचार्य, गीगा हर्ष, रवि आचार्य ,दीपक अग्रवाल इन सभी के द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि महाकुंभ के आयोजन में हम सभी आपके साथ हैं।

IMG 20230405 WA0140 पुष्करणा महाकुंभ को लेकर तैयारियां Rajasthan News Portal राजस्थान

Share This News