ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20230330 WA0199 राजस्थान दिवस: रसिकप्रिया चित्रावली प्रदर्शनी आयोजित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने किया उद्घाटन
Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। राजस्थान दिवस के अवसर पर गंगा राजकीय संग्रहालय द्वारा गुरुवार को आयोजित एक दिवसीय रसिकप्रिया चित्रावली प्रदर्शनी का उद्घाटन संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन ने किया।उन्होंने कहा कि राजस्थान विभिन्न लोक संस्कृतियों और लोक कलाओं वाला प्रदेश है। यहां की परंपराएं, रीति-रिवाज और खान-पान अपने आप में विशेष है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के राजा इंद्रजीत के दरबारी कवि केशवदास ओरछा का रसिकप्रिया ग्रंथ तथा बूंदी शैली के उनके चित्र भी विशेष विख्यात हैं। राजस्थान दिवस के अवसर पर रसिकप्रिया की समृद्ध परंपरा को आमजन के लिए प्रदर्शित करना अच्छी पहल है। इससे युवाओं को हमारे प्रदेश की बहुरंगी संस्कृति से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
वृत्त अधीक्षक महेंद्र कुमार निम्हल ने बताया कि राजस्थान दिवस के अवसर पर गंगा राजकीय संग्रहालय का लगभग 250 पर्यटकों द्वारा निशुल्क अवलोकन किया गया। उन्होंने संग्रहालय द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।इस दौरान शंकरदत्त हर्ष, राजकीय सर्वजनिक मंडल पुस्तक पुस्तकालय के पुस्तकालयाध्यक्ष विमल कुमार शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Share This News