ताजा खबरे
IMG 20230330 WA0159 बीकानेर : राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम अनुकृति का आयोजन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम अनुकृति के 33 वें दो दिवसीय संस्करण का प्रारंभ हुआ। कुलपति प्रो. एस के सिंह के द्वारा दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 10 बजे से लेकर 5 बजे तक छात्रों के द्वारा फन इवेंट्स का आयोजन किया गया जिसमे वकालत , कहानीकार , साज एवं गूंज , वी. एस. सी. क्लब द्वारा कार्यशाला एवं गेम्स हाइड्रेक्स एवं इंप्रूव चैलेंज , एम बी ए विद्यार्थियों द्वारा एड मेड मुख्य रहे। सांस्कृतिक नृत्य , गायन , नाटक , कविताएं एवं रॉक बैंड परफॉर्मेंस मुख्य आकर्षण रहे। कार्यक्रम के दूसरे दिन मिस्टर एवं मिस अनुकृति , फैशन परेड , रॉक बैंड परफॉर्मेंस डांस ग्रुप की ग्रुप डांस काफ़ी सराहनीय रही। एवं ई.डी.एम. मुख्य आकर्षण रहे। मिस्टर अनुकृति राहुल पारिक एवं मिस अनुकृति छाया जांगिड़ रही। ख़ुशी विजेता और राधिका, अक्षिता उपविजेता रही।

कुलपति प्रोफेसर एसके सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली सह शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के मनोबल में वृद्धि करती है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं सांस्कृतिक सृजनशीलता को बढ़ावा देते हैं। साथ ही विद्यार्थियों की छुपी हुई प्रतिभा को निखरने का समुचित अवसर प्राप्त होता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डीन (फैकल्टी अफेयर्स) प्रो. ए. के. द्विवेदी, चीफ प्रॉक्टर डॉ. बृजेश त्रिपाठी ईएसएफ़ एडवाइज़र डॉ. राजश्री तापरिया , मैकेनिकल विभाग प्रमुख प्रो. ए के चतुर्वेदी , डॉ. शिव लाल एवं संस्थान के अन्य संकाय सदस्य एवं स्टाफ उपस्थित रहे। यशवंत राणा दुवारा मंच संचालन, छात्र महासचिव प्रणव सोनी, कल्चरल सेक्रेटरी अंकित मिश्रा, प्रतीक्षा शर्मा, स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर से शुभम जोशी स्टूडेंट इवेंट टीम से आदित्य मंत्री एवं पूरी आयोजक टीम ने सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। छात्र भारी संख्या में पूरे कार्यक्रम में मौजूद रहे एवं कार्यक्रम का पूरा आनंद लिया। अंत में डाॅ.राजश्री तापरिया ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।


Share This News