ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230212 103632 75 एसपी मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजिडेंट के 110 पदों पर आवेदन आमंत्रित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

30 मार्च से 1 अप्रेल तक चलेगा वॉक इन इंटरव्यू Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर में राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत 110 अस्थाई रेजिडेंट डॉक्टर पदों के लिए योग्य उम्मिद्वारों से आवेदन आमंत्रित किये गए है। प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों पर आवेदन करने के लिए कॉलेज की अधिकृत वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करके वांछित शैक्षणिक दस्तावेजों एवं अनुभव प्रमाण पत्र सहित दिनांक 30 मार्च से 1 अप्रेल तक दोपहर 2 बजे अतिरिक्त प्राचार्य कक्ष में वॉक इन इंण्टरव्यू दे सकते है। इन पदों पर मासिक पारिश्रमिक 55,200 रूपये एवं अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। वॉक इन इंटरव्यू के दौरान अभ्यर्थीयों के पास समस्त मूल दस्तावेज होना अनिवार्य है । भर्ती संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए एसपी मेडिकल कॉलेज की अधिकृत वेबसाइट पर सूचना देखी जा सकती है।


Share This News