ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230212 103632 64 एक अप्रैल से होंगे ये बदलाव, घरेलू गैस के दाम फिर बढ़ेंगे? Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। मार्च का महीना खत्म होने जा रहा है। ऐसे में अप्रैल से कुछ बदलाव होने जा रहे हैं। यह सभी चेंज आम आदमी की जेबों पर निश्चित तौर पर असर डालेंगे। गैस के दाम फिर बढ़ेंगे।

सोने को खरीदने के तरीके में बदलाव: सरकार ने कहा कि 1 अप्रैल से सोने के आभूषणों और सोने की कलाकृतियों की बिक्री छह अंकों के alphanumeric HUID (unique identification number) के बिना करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ‘1 अप्रैल 2023 से, HUID के साथ ही केवल सोने के आभूषणों की बिक्री की अनुमति दी जाएगी।’ उपभोक्ता मामलों के विभाग में अतिरिक्त सचिव निधि खरे ने कहा कि उपभोक्ताओं के हित में, यह निर्णय लिया गया है कि 31 मार्च के बाद, HUID के बिना हॉलमार्क वाले सोने के आभूषणों और सोने की कलाकृतियों की बिक्री की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पेट्रोल-डीजल व गैस के दाम में बढ़ोतरी संभव: महीने की पहली तारीख को सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल से लेकर गैंस सिलेंडर के नए रेट जारी करती है। ऐसे ही पिछले महीने मार्च में LPG गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, कमर्शियल सिलिंडर की कीमत में 350 रुपये का इजाफा हुआ था। अब अप्रैल की पहले तारीख को सरकार गैस की कीमतों में बदलाव कर सकती है।

पैन-आधार जोड़ने की डेडलाइन : आयकर विभाग ने पैन कार्ड को आधार से लिंक कराना अनिवार्य कर दिया है। सरकार की एडवाइजरी के मुताबिक, अगर 31 मार्च 2023 से पहले दोनों पहचान पत्रों को लिंक नहीं कराया गया तो पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। लोगों को आयकर रिटर्न दाखिल करने या पैन से संबंधित सेवाओं तक पहुंचने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। 1 अप्रैल, 2023 से, अनलिंक किया गया पैन निष्क्रिय हो जाएगा।

चालू वित्त वर्ष (2022-23) 31 मार्च को समाप्त होने और 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नए वित्तीय वर्ष (2023-24) के साथ कुछ बड़े बदलाव हैं जो लागू होंगे। ये परिवर्तन सीधे पैसे और बैंकों से संबंधित हैं, ऐसे में सभी बैंक ग्राहकों को पता होना चाहिए कि अप्रैल 2023 में बैंकों की कितनी छुट्टियां होंगी।अप्रैल 2023 में 15 दिन ऐसे हैं जब सप्ताहांत सहित बैंक अवकाश के कारण कई निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशानिर्देशों के अनुसार अप्रैल 2023 में दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार सहित 15 दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे।

.


Share This News