ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230325 184223 कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए शनिवार का दिन राहत लेकर आया । केंद्र और राज्य सरकार दोनों ने महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर बड़ी राहत दी है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने इसकी मंजूरी दी है।गहलोत ने कहा-कर्मचारियों को संबल देने के लिए राज्य सरकार सालाना करीब 1640 करोड़ रुपए वहन करेगी।इस निर्णय से लगभग 8 लाख कर्मचारियों और 4.40 लाख पेंशनर्स को लाभ मिलेगा। बढ़े हुए महंगाई-भत्ते का लाभ राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स के अलावा पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों को भी दिया जाएगा।केंद्रीय कर्मचारियों के अनुरूप राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। अब राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को 1 जनवरी 2023 से 38 प्रतिशत के स्थान पर 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा। 


Share This News