ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230323 154104 बीजेपी के नए प्रदेशाध्यक्ष बने सांसद सीपी जोशी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में बीजेपी अध्यक्ष की बागडोर अब सीपी जोशी को सौंपी गई है। राजस्थान विधानसभा चुनाव से महज आठ माह पहले भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष में बदलाव कर दिया है। सतीश पूनिया की जगह पार्टी ने अब चित्तौड़गढ़ से सांसद सीपी जोशी को भाजपा का नया प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। एबीवीपी से राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले सीपी जोशी संघ के नजदीक माने जाते हैं। 47 वर्षीय जोशी 58 साल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के मुकाबले युवा हैं। प्रदेश के सियासी जानकारों का कहना है कि पूनिया को राष्ट्रीय संगठन में जगह मिल सकती है। वहीं, अब नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति भी जल्द होने के आसार हैं। गुलाब चंद कटारिया के राज्यपाल बनाए जाने के बाद से यह पद खाली है। ऐसे में अब नेता प्रतिपक्ष गैर ब्राह्मण चेहरा होने के आसार हैं।


Share This News