ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230212 103632 60 जेब में मोबाइल फटा, धमाके से पैर झुलसा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर के पड़ोसी जिले चूरू में एक युवक की जेब में रखा मोबाइल फोन धमाके के साथ फट गया। अचानक युवक की जींस में आग लग गई। उसने फौरन मोबाइल फोन को निकाला और सड़क पर फेंक दिया। इतनी ही देर में उसकी जांघ जल गई। गहरा जख्म हो गया है। धमाके से आसपास से गुजर रहे राहगीर भी सहम गए। युवक के साथ बाइक पर उसका छोटा भाई था। इस बारे में अरबाज खान (19) निवासी वार्ड 42, चूरू शहर ने बताया कि बुधवार को उसके छोटे भाई नदीम (17) की परीक्षा थी। नदीम 12वीं में है। उसका अंग्रेजी (अनिवार्य) विषय का पेपर था। उसका सेंटर रतनगढ़ रोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में था। दोपहर करीब 12 बजे पेपर खत्म होने के बाद अरबाज अपने छोटे भाई नदीम को बाइक पर लेकर घर लौट रहा था। सेंटर से ढाई किलोमीटर पहुंचा था। अचानक चलती बाइक पर जेब में धमाका हुआ। जिस जेब में स्मार्ट फोन रखा था, उसमें आग लग गई। अरबाज ने तुरंत बाइक को रोका। जेब से मोबाइल को निकालकर दूर फेंका। मोबाइल फटने की घटना के बाद वह घबरा गया। इस दौरान उसके मोहल्ले का खालिद वहां से गुजर रहा था। खालिद ने उसको तुरंत प्राइवेट गाड़ी से डीबी हॉस्पिटल पहुंचाया। अरबाज ने बताया कि वह लोहिया कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर में पढ़ता है। करीब 15 महीने पहले उसने एक कंपनी का 54 हैंडसेट खरीदा था। मोबाइल फोन ठीक चल रहा था। पता नहीं आज क्या हुआ, इसमें विस्फोट हो गया। अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर श्रद्धा शर्मा ने बताया कि अरबाज की जांघ झुलस गई है। धमाके के बाद उसने समझदारी दिखाई थी। वर्ना ज्यादा नुकसान हो सकता था। मोबाइल को दूर फेंक दिया था। वह पांच फीसदी तक झुलसा।


Share This News