Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के अजमेर जिले में कुंदन नगर इलाके में चल रहे दरबार डिज्नीलैंड में मंगलवार देर शाम टावर झूला गिर गया। हादसे के समय झूले में 25 लोग बैठे हुए थे। अचानक झूला गिरने से 15 लोग घायल हो गए। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना कुंदन नगर में चल रहे दरबार डिज्नीलैंड की है। रोजाना की तरह मंगलवार को लोग यहां घूमने के लिए गए। शाम करीब सात बजे यहां लगे टावर झूले पर करीब 25 लोग सवार थे, इसी दौरान केबल टूटने से झूला अचानक नीचे गिर गया। झूला नीचे गिरते ही मौके पर चीख-पुकारा मच गई। महिला, बच्चे, लड़कियों सहित करीब 15 को घायल हो गए। कुछ गंभीर चोटें आईं। इधर, सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस की सहित कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं, एडीएम सिटी भावना गर्ग जेएलएन अस्पताल पहुंची और घायलों का हाल जाना।