ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20230212 103632 38 बीकानेर को मिलेगी सिंथेटिक खेल मैदानों की सौगात, डॉ कल्ला की पहल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज जयपुर/ बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला की पहल पर बीकानेर के खेल प्रेमियों, विद्यार्थियों और युवाओं को आगामी 6 माह में बॉस्केटबॉल और हैंडबॉल के दो सिंथेटिक खेल मैदानों की सौगात मिलेगी। ये खेल मैदान सादुल स्पोर्ट्स स्कूल तैयार किए जा रहे हैं।शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने बताया की नए मैदानों के तैयार होने से बीकानेर जिले में आने वाले समय में बास्केटबॉल और हैंडबॉल के टूर्नामेंट्स की संख्या बढ़ेगी। खिलाड़ियों को इन दोनों खेलों में नये सिंथेटिक मैदानों पर सतत अभ्यास और अपनी खेल प्रतिभा को निखारने के अवसर सुलभ होंगे। इससे युवा प्रतिभाएं भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बीकानेर राजस्थान का नाम रोशन करेंगे।डॉ. कल्ला ने बताया कि सादुल स्पोर्ट्स स्कूल में इन खेल मैदानों के जीर्णोद्धार के लिए शिक्षा विभाग द्वारा करीब 60 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई थी। उन्होंने बताया की इन कार्यों के लिए गत दिनों ई- बोली आमंत्रित की गई, इसके बाद सादुल स्पोर्ट्स स्कूल पर सिंथेटिक हैं हैंडबॉल मैदान निर्माण के लिए 23 लाख 48 हजार तथा सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट के निर्माण के लिए 23 लाख 3 हजार रुपए के कार्यादेश जारी कर दिए गए हैं। आगामी दिनों में इनका कार्य शुरू हो जाएगा। ये दोनों कार्य आगामी 6 माह में पूर्ण होंगे।शिक्षा मंत्री ने बताया की विभागीय अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए इन्हें निर्धारित समयावधि में पूरा कराने के लिए सतत माॅनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं।


Share This News