ताजा खबरे
बीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डी
IMG 20220706 104443 2 गढ़ पैलेस में चोरी के आरोपी गिरफ्तार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। गढ़ पैलेस के चोरों का पुलिस ने पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया है। कोटा जिले के थाना कैथूनीपोल क्षेत्र स्थित गढ़ पैलेस में 27 फरवरी को हुई नकबजनी की वारदात का पुलिस ने पटाक्षेप कर दिया है। घटना में शामिल अरुण तेवतिया (उम्र- 28) निवासी थाना जारचा जिला गौतम बुध नगर उत्तर प्रदेश हाल थाना गोविंदपुरम जिला गाजियाबाद, अचिन जाटव (उम्र-24) निवासी थाना लोनी बॉर्डर जिला गाजियाबाद एवं प्रभात पांचाल (उम्र-27) निवासी थाना लोनी जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है।सिटी एसपी शरद चौधरी ने बताया कि 27 फरवरी को गढ़ पैलेस म्यूजियम के मैनेजर आशुतोष दाधीच ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 26 फरवरी की रात राजमहल परिसर की दीवार कूदकर दो व्यक्ति अंदर आए थे। दरबार हॉल का ताला तोड़कर शोकेस में रखी दुर्लभ प्राचीन कलाकृतियों को चुरा ले गए थे। यह घटना सीसीटीवी में दर्ज हुई है। घटना की गंभीरता को देख आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गई थी। टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के मकानों और दुकानों पर लगे प्राइवेट सीसीटीवी और अभय कमांड सेंटर के 200 सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग से घटना में शामिल अभियुक्तों की पहचान की है। तकनीकी सूचना के आधार पर इन तीनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। 


Share This News