ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230212 103632 23 सावधान ! 28 मार्च है नजदीक, अभी से कर लें ये इंतजाम Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर सहित 10 जिलों में पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसके लिए पिछले दिनों राज्य स्तर पर आला अधिकारियों की बैठकें हो चुकी। पिछले दिनों अतिरिक्त मुख्य सचिव जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी डॉ. सुबोध अग्रवाल ने 28 मार्च से प्रस्तावित नहरबंदी के दौरान पेयजल स्टोरेज एवं टेल एण्ड तक पानी उपलब्ध कराने की कार्ययोजना पहले से ही तैयार कर पुख्ता तैयारी करने के निर्देश दिए थे। राजस्थान के जिन 10 जिलों में असर होगा उनमें बीकानेर, बाड़मेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चुरू, नागौर, जोधपुर, जैसलमेर, सीकर एवं झुंझुनूं शामिल है। पर्याप्त पेयजल आपूर्ति के लिए तैयारियां करने को कहा है। पेयजल के स्टोरेज के लिए जलाशयों एवं डिग्गियों में अतिरिक्त पानी रखने, वैकल्पिक जल भण्डारण तथा जल प्रवाह के दौरान संवेदनशील हैड वर्क्स पर पानी की चोरी रोकने के लिए प्रशासन की मदद से पुख्ता इंतजाम करने के भी निर्देश दिए। बीकानेर में जिला प्रशासन ने पानी की चोरी रोकने की तैयारियां की है।


Share This News