ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230227 WA0136 अनशन का 22वां दिन<br>संतों ने महावीर रांका को दिया आशीर्वाद कहा- संघर्ष ही सफलता की सीढ़ी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। भाजपा नेता महावीर रांका की अगुआई में जिला कलक्ट्रेट के समक्ष 22 दिनों से चल रहे आमरण अनशन को अनेक सामाजिक संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों, किन्नर समाज एवं साधु-संतों ने समर्थन दिया तथा न्याय के लिए कर रहे संघर्ष को सराहनीय बताया। खास बात तो यह है कि बीकानेर के विभिन्न वार्डों से लोगों ने इस अनशन को मजबूत बनाया वहीं राजनैतिक दृष्टिकोण से लोक जन शक्ति पार्टी ने भी महावीर रांका द्वारा किए जा रहे संघर्ष को समर्थन दिया। ईसीबी के 18 कार्मिकों की पुन:नियुक्ति की मांग को लेकर चल रहे इस आमरण अनशन में अनशनकारियों का उत्साह दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और संघर्ष में अपना पूर्ण योगदान दे रहे हैं। भाजपा के शंभु गहलोत ने बताया कि सोमवार को अनशन स्थल पर साधु-संतों का प्रवास हुआ और उन्होंने महावीर रांका सहित सभी अनशनकारियों को आशीर्वाद प्रदान किया। मथुरा से स्वामी श्री परमानन्दगिरि महाराज, दबूगिरि महाराज एवं विक्रांतगिरि महाराज ने उपस्थितजनों मंगलवाणी का श्रवण करवाया। भाजपा के ओम राजपुरोहित ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन द्वारा अनशनकारी श्रवण गोदारा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब आमरण अनशन पर पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा, जगदीश मोदी, मोहम्मद ताहिर, तेजाराम प्रजापत, घनश्याम रामावत डटे हुए हैं। धरनास्थल पर कैलाश पारीक, रमेश पारीक, मालचंद जोशी, राजेन्द्र व्यास, तेजारामराव लक्ष्मण जैपाल जसराज सीवर, पवन सुथार, मदन सारडा, संजय स्वामी, राजेंद्र व्यास, गणेशमल जाजड़ा, आनन्द जोशी एवं जितेन्द्र आचार्य आदि उपस्थित रहे।


Share This News