Thar पोस्ट, न्यूज । बीकानेर में पत्नी के खिलाफ कोटगेट पुलिस थाने में पति ने रिपोर्ट दी है। आरोप है कि उसकी पत्नी उसको तंग व परेशान करती है तथा रंजिशन उसके साथ आये दिन झगड़ा करती है। यहां तक पति जब स्कूल में पढ़ाने गया तो वहां भी पत्नी पहुंच गई। आरोप है कि पहले बंद कमरे में और फिर नन्हें-मुन्नों के सामने बीच कक्षा में उसकी पत्नी ने उसके साथ मारपीट की तथा गालियां निकाली। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस के मुताबिक एसके मॉडल स्कूल के पास धोबीतलाई क्षेत्र निवासी शहजाद खां ने अपनी पत्नी बेबी शहनाज पर इस प्रकार के गंभीर आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दी है। आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी उसके साथ आये दिन झगड़ा करती है तथा उससे रंजिश रखती है। वह एक स्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि 24 फरवरी को वह स्कूल में पढ़ाने के लिए गया तो पीछे उसकी पत्नी आ गई। आरोप है कि पत्नी सीधे उसके ऑफिस में आई और गेट बंद करके उसके साथ मारपीट की तथा गालियां निकाली। उसने किसी प्रकार से समझाइश कर उसको बाहर भेजा। उसके बाद वह पहली कक्षा को पढ़ाने के लिए चला गया। आरोप है कि कक्षा में भी उसकी पत्नी पहुंच गई और झगड़ा करने लगी तथा गाली-गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट की।