IMG 20230212 103632 29 इंटरनेट केवल भरतपुर में बंद, परीक्षा में बैठेंगे इतने स्टूडेंट्स Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। इंटरनेट की सुविधा परीक्षा के चलते भरतपुर में बंद की गई है। राजस्थान में पहली बार 48,000 पदों पर होने जा रही REET-मेंस यानी शिक्षक भर्ती परीक्षा है। पहली पारी सुबह 9.30 बजे से 12 बजे तक होगी, जिसमें 21,000 पदों के लिए लेवल वन के 2 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स एग्जाम देंगे।दूसरी पारी (शाम 3 से 5.30 बजे) में लेवल-2 के सब्जेक्ट साइंस और मैथ्स के लिए स्टूडेंट एग्जाम देंगे। इस एग्जाम में 8 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी बैठेंगे, जिसके लिए प्रदेश के 11 जिलों में 2940 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।सुबह की पारी के लिए 8.30 बजे से एंट्री बंद कर दी गई है। एक मिनट की देरी से भी पहुंचे कैंडिडेट्स को सेंटर में प्रवेश नहीं दिया गया है। वहीं, इससे पहले कड़ी सुरक्षा के बीच पेपर सेंटर्स तब पहुंचाए गए।कर्मचारी चयन बोर्ड ने गृह विभाग को पत्र लिखकर इंटरनेट बैन करने की मांग की थी। फिलहाल परीक्षा वाले जिलों में से केवल भरतपुर में दो दिन 24 घंटे के लिए नेटबंदी की गई है। आज और कल यहां सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक इंटरनेट बैन रहेगा।राजस्थान में 48 हजार पदों पर होने जा रही शिक्षक भर्ती परीक्षा में 8 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। ऐसे में अभ्यर्थियों के आने-जाने के लिए राजस्थान सरकार ने रोडवेज बसों में फ्री सफर की राहत दी है।इसके तहत राजस्थान सीमा में 24 फरवरी से 2 मार्च तक अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड दिखाकर प्रदेश में कहीं भी फ्री में सफर कर सकेंगे। हालांकि यह सुविधा सिर्फ राजस्थान रोडवेज कि ब्लू लाइन बसों में ही मिलेगी।


Share This News