ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230212 103632 30 जोधपुर में नकल गिरोह गिरफ्त में, 34 जने दबोचे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में एक बार फिर पेपल लीक का ग्रहण शिक्षक भर्ती परीक्षा पर भी पड़ गया। परीक्षा के शुरू होते ही जोधपुर में एक गिरोह को दबोचा गया है। ये गिरोह जोधपुर के बनाड़ रोड पर मैरिज गार्डन में पेपर हल कर रहा था। 34 लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में लिया है।रीट भर्ती परीक्षा के पहले दिन जोधपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है और कुछ युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की है। हालांकि पूछताछ के बाद इन युवकों को परीक्षा देने के लिए पुलिस ने अंडरटेकिंग देते हुए परीक्षा केंद्रों में इनका प्रवेश दिलवाया है। परीक्षा समाप्त होने के बाद इन सभी युवकों से फिर से पूछताछ की जाएगी। दरअसल जोधपुर पुलिस रीट भर्ती परीक्षा पर पैनी नजर रखे हुए है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई कर रही है। इसी के चलते जोधपुर पुलिस को कुछ इनपुट मिले थे और उसी के आधार पर इन युवकों को पकड़ा गया पूछताछ के बाद इन्हें परीक्षा केंद्र में भेजा गया है।सुबह 9.30 बजे से परीक्षा शुरू हुई है। राजस्थान शिक्षा विभाग के 48 हजार तृतीय श्रेणी अध्यापकों के पदों पर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। नकल रोकने के लिए इस बार काफी इंतजाम किए गए थे। बावजूद गिरोह में कोई डर नहीं दिखा। परीक्षा में नकल रोके लिए सरकार ने इंटरनेट सेवा को भी बंद दिया है। भरतपुर में शनिवार और रविवार को सवेरे छह बजे से शाम छह बजे तक इंटरनेट सेवा बंद करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिले में आज सवेरे छह बजे से शाम छह बजे तक इंटरनेट बंद कर दिया गया है। 


Share This News