ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220806 225049 3 पार्किंग को लेकर भिड़े पड़ोसी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में पार्किंग की समस्या अब लोगों में तनाव पैदा कर रही है। यहाँ गोपेश्वर बस्ती गंगाशहर में गुरूवार की दोपहर को आपसी विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट हो गई। इसको लेकर परस्पर मुकदमें दर्ज कराए गए हैं। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहला मामला गोपेश्वर बस्ती निवासी श्रीमति रामेश्वरी सोनी पत्नी कुंदन मल की ओर से दर्ज कराया गया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि शशि गहलोत, गणेश, शिवकुमार, अशोक और बाबूलाल वगैरह लाठियों और लोहे की रॉड लेकर हमारे घर में सामने आये और हमलावरों ने हमारे घर के बाहर खड़ी स्कूटी और मकान के शीशे भी तोड़दिये। वहीं दूसरे पक्ष के अर्जुन जीनगर की ओर से दर्ज कराये गये मामले में आरोप लगाया है कि मनोज सोनी,चोरूलाल जाट,अशोक वगैरह ने मुझे घेर कर पीटा और जातिसूचक गालियां निकालीं। पुलिस के मुताबिक दोनों ही पक्षों के लोग पड़ोसी हैं और इनके बीच गाडिय़़ां खड़ी करने को लेकर विवाद चल रहा है।


Share This News