ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
FB IMG 1677158592622 बार एसोसिएशन के चुनाव राठौड़ बने अध्यक्ष Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बार एसोसिएशन बीकानेर के चुनाव को लेकर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथ यानी की आज दूसरे दिन गुरुवार को एकमात्र बिहारी सिंह राठौड़, एडवोकेट ने अपने समर्थकों के साथ चुनाव कार्यालय में चुनाव अधिकारी अविनाश चन्द्र व्यास के समक्ष पेश किया। जिसके चलते चुनाव अधिकारी व्यास ने राठौड़ को एसोसिएशन का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। उन्हें निर्वाचन का प्रमाण-पत्र सौंपा गया। इसी के साथ पूरे कोर्ट परिसर में जश्न का माहौल हो गया। राठौड़ को फूलमालाओं से लाद दिया गया। गुलाल उड़ाई गई। जीत के इस जश्न में अधिवक्ता इतने मदहोश हो गये कि कचहरी परिसर में नाचने लगे। चुनाव कार्यालय में सहायक चुनाव अधिकारी चन्द्रप्रकाश कुकरेती, सोमदत्त पुरोहित, मदनगोपाल व्यास, राधेश्याम सेवग, उमाशंकर बिस्सा, विजयपाल सिंह शेखावत, राकेश कुमार रंगा, विनोद पुरोहित, राजकुमारी पुरोहित ने सहयोग किया।


Share This News