ताजा खबरे
IMG 20230219 WA0086 विप्र फाउंडेशन की ओर से सामूहिक सुन्दरकाण्ड पाठ 21 फरवरी 2023 को Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट। विप्र फाउंडेशन जोन 1 B के प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित ने बताया कि बीकानेर शहर में सामूहिक सुन्दरकाण्ड और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है।
रामायण जैसे पवित्र ग्रंथ को जलाने फाड़ने की हो रही निंदनीय घटनाओं के खिलाफ विप्र फाउंडेशन ने मोर्चा खोलते हुए देव, देवालय, देवभूमि और देवदूत वंदन प्रकोष्ठ का अलग से गठन भी किया है ताकि ऐसी धर्म व राष्ट्र विरोधी ताकतों को मुंह तोड़ जबाव दिया जा सके। विप्र फाउंडेशन द्वारा जोन स्तर पर विप्र महाकुंभ का आयोजन किया गया है जिसमें आगामी 12 मार्च को जोन-1 डी के मेहन्दीपुर बालाजी में होने वाले “विप्र महाकुंभ” में भी सांस्कृतिक प्रदूषण के खिलाफ बड़े जन आंदोलन की रूपरेखा तय की जायेगी ताकि हमारे धार्मिक आस्था के खिलाफ कुप्रचार करने वालो को करारा प्रत्युत्तर दिया जा सके।
विफा के सभी पदाधिकारियों मैन बॉडी/ महिला प्रकोष्ठ/युवा मोर्चा और सभी विप्र बंधु उपस्थित होकर सुन्दरकाण्ड का आनंद लेवें।दिनांक-21/2/2023
स्थान : ज्ञानोदय भवन भेरूजी मंदिर के पास पारीक, चौक बीकानेर
समय : दोपहर 2 बजे


Share This News