Thar पोस्ट। पश्चिमी राजस्थान में बाड़मेर जिले के रामसर थाना क्षेत्र के गागरिया कस्बे में पांच फरवरी की रात हुई नकबजनी की वारदात का पुलिस ने पटाक्षेप कर दिया है। वारदात में शामिल आरोपी छगन राम मेघवाल और भेराराम भील को गिरफ्तार कर 7.5 किलो चांदी के आभूषण और 30 ग्राम सोने के जेवरात बरामद किए हैं।एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि घटना के संबंध में थाना रामसर इलाके के रहने वाले पीड़ित ज्वेलर अनिल कुमार सोनी ने 6 फरवरी को केस दर्ज कराया था। रिपोर्ट में उसने बताया गया कि 5 फरवरी की रात 7 अज्ञात चोर काले रंग की बोलेरो कैंपर गाड़ी लेकर आए और उसकी दुकान का शटर तोड़कर तिजोरी में रखें 30 ग्राम सोने और 18-19 किलो चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। शनिवार को पुलिस ने आसूचना और तकनीकी मदद से भैराराम भील को दस्तयाब कर आरोपी छगनलाल को थाना कोतवाली जैसलमेर के सहयोग से गिरफ्तार किया। दोनों को कोर्ट में पेश कर छगन राम को जेल भिजवाया गया जबकि आरोपी भैराराम का पुलिस रिमांड पर लिया है।पुलिस आरोपी से पूछताछ की रही है।