IMG 20230212 103632 6 बीजेपी : नेता प्रतिपक्ष की तलाश में भाजपा विधायक दल की बैठक आज, दौड़ में ये शामिल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में बीजेपी में आज अहम बैठक हो रही है। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया के असम के राज्यपाल बनने के चलते अब कटारिया नेता प्रतिपक्ष के पद पर नहीं रह सकते हैं और सदन भी चालू है, बीजेपी को तुरंत ही नेता प्रतिपक्ष का चुनाव करना होगा। जिसके चलते मंगलवार को विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इसमें विधायक अपना नया नेता चुनेंगे जो विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाएगा।भाजपा भी एक कैडर बेस पार्टी है, जिसमें आलाकमान की बात को आदेश माना जाता है, इसलिए सूत्रों के अनुसार नेता प्रतिपक्ष का नाम आलाकमान से ही तय होना है और बैठक में उस नाम पर मुहर लगाना बाकी है। नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में राजस्थान भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं में एक आशा जागृत हुई है, जिसके चलते कई नेता अपनी-अपनी लॉबिंग में जुटे हुए हैं।राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष के नाम को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर, मदन दिलावर, अरुण चतुर्वेदी और सतीश पूनिया भी अपने भाग्य को आजमाने में लगे हैं। मिली जानकारी के अनुसार नाम आलाकमान को तय करना है और नाम तय हो चुका है, जिसकी घोषणा मात्र बची है जो विधायक दल की बैठक में हो सकता है।

नेता प्रतिपक्ष मुख्यमंत्री ?
नेता प्रतिपक्ष के नाम को भावी मुख्यमंत्री के रूप में भी प्रसारित किया जा रहा है। भाजपा राजस्थान प्रदेश इकाई में लगभग एक दर्जन से ज्यादा मुख्यमंत्री के दावेदार हैं, इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि जो भी नेता प्रतिपक्ष बनाया जाएगा वो 2023 के चुनाव में भाजपा का मुख्यमंत्री का चेहरा हो सकता है। राजस्थान की राजनीति में भाजपा में चल रही अंदरूनी कलह विधायक दल की बैठक में खुल कर सामने आ सकती है। सूत्र बताते हैं कि भाजपा के प्रदेश इकाई के कई नेता दिल्ली में अपने संपर्क के माध्यम से अपने नाम को चलाने में लगे हुए हैं।


Share This News